{"_id":"33cca48c-a293-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"congress-party-workers-get-angered-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में घमासान, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में घमासान, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष फूलचंद मुलाना को कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार में अनदेखी होने पर अध्यक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनने के करीब साढे़ तीन साल बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बुधवार को कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तर की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में पहुंचते ही उन्हें कार्यकर्ताओं की नाराजगी सहनी पड़ी।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद रीना भारती ने कहा कि अधिकारी कार्यकर्ताओं का फोन तक रिसीव नहीं करते। कार्यकर्ताओं को किसी तरह से तवज्जो नहीं मिलती। कार्यकर्ताओं को जनता से रोजाना खरी खोटी सुननी पड़ती है।
विज्ञापन
जब फूलचंद मुलाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का गुणगान शुरू किया, तो कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कहीं पर विकास नहीं हो रहा। हर स्तर पर जनता को परेशानी सहनी पड़ रही है।
कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर नारेबाजी भी की। कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष जीएल शर्मा के बेटे अमित और ब्लॉक पदाधिकारी मनोज कौशिक ने अनदेखी का आरोप लगाया।