फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Compared to the sixty-first day

पहले दिन हुए साठ मुकाबले

Fri, 17 Jan 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Fri, 17 Jan 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
Compared to the sixty-first day

जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स में आगाज हुआ। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न आयुवर्ग और भारवर्ग की 60 कुश्तियां हुईं। इसमें सबसे रोचक कुश्ती 85 किलोग्राम भारवर्ग की हुई। त्रिपुरी अखाड़ा खंडेवला के राहुल और इंदर अखाड़ा के विनय के बीच हुई। इसमें राहुल ने जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया।

विज्ञापन


जिला खेल विभाग की ओर से जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन अंडर-16 और 18 के विभिन्न आयुवर्गों की कुश्ती हुई। जिले भर के पहलवानों में इसे लेकर उत्साह दिखा। नवोदित पहलवानों के बीच भी कांटे की टक्कर हुई। सभी प्रतियोगिता में विजय के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे थे। जिला खेल विभाग के कुश्ती कोच जयभगवान कटारिया ने बताया कि सभी भारवर्ग का फाइनल शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


85 किलोग्राम का दूसरा सेमीफाइनल सोहना के अजय और गुड़गांव के कुलवीर पहलवान के बीच हुआ। इसमें अजय ने जीत दर्ज की। अब 85 किलोग्राम का फाइनल शनिवार को त्रिपुरी अखाड़े के राहुल और सोहना के अजय के बीच होगा। अंडर-18 के 63 किलोग्राम भारवर्ग में झाड़सा के पहलवान बृजेश और मऊ लोकरी के शुभम के बीच मुुकाबला हुआ। इसमें बृजेश ने जीत दर्ज की। जिला कुमार और केसरी का पहले दिन एक भी मुकाबला नहीं हुआ। दोनों मुकाबले शनिवार को होंगे। दंगल के दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शक कड़ाके की ठंड के बीच कुश्ती देखने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed