फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Commotion by Srartion wedding ceremony, the bride returned without procession

शादी समारोह में शरारतियों ने किया हंगामा, बिना दुल्हन लौट आई बारात

Thu, 05 Dec 2013 10:25 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
Commotion by Srartion wedding ceremony, the bride returned without procession
हरियाणा के जिला सिरसा से दिल्ली बारात गई थी। विवाह समारोह में शरारतियों के हंगामे से घबराया दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए घर लौट आया।
विज्ञापन


अब दूल्हा पक्ष दुल्हन को लेने के लिए दिल्ली जाने को कतई तैयार नहीं है, जबकि दुल्हन पक्ष ने वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन न ले जाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

दूल्हा पक्ष का कहना है कि अब बाकी रस्म पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा में ही होनी चाहिए।

सुभाष बस्ती निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे विनोद का विवाह दिल्ली में तय किया था।

बुधवार को वह बारात लेकर दिल्ली पहुंचे। वरमाला की रस्म चल रही थी कि इसी दौरान दर्जनभर हथियार बंद युवकों ने समारोह में हंगामा कर दिया।

वे लोग बारातियों को निशाना बना रहे थे। हमले में दूल्हे के भाई और दादी को काफी चोटें आईं। किसी तरह जान बचाकर निकले।

वीरवार सुबह वर पक्ष दुल्हन लिए बिना ही सिरसा लौट आया। इसके बाद वर पक्ष के लोगों ने पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह से मिलकर व्यथा सुनाई।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को महिला सेल को दे दिया है। सिरसा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed