फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Closure imposed against street jam

गली बंद करने के खिलाफ लगाया जाम

Wed, 11 Sep 2013 12:33 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 11 Sep 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
Closure imposed against street jam
हरियाणा के कैथल शहर में जाखौली अड्डा पर स्थित डेहा बस्ती में से निकलने के लिए गली को दीवार बनाकर बंद किए जाने पर मंगलवार को बस्ती वासी भड़क उठे।
विज्ञापन


एकत्रित हुए लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लगा दिया।

लोगों ने गली बंद करने के लिए बनाई गई दीवार को गिरवाए जाने की मांग की। बाद में थाना सिटी प्रभारी अश्वनी शर्मा ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद लोगों ने डीसी को ज्ञापन भी दिया।

डेहा बस्ती वासी भारी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर मंगलवार सुबह करीब दस बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया।

नारेबाजी की सूचना मिलते ही थाना सिटी से पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बस्ती वासियों ने पुलिस कर्मचारियों को गली बंद करने के लिए बनाई गई दीवार भी दिखाई।
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर जींद रोड पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर आ धमके।

यहां रस्सियों और पत्थरों से रास्ता रोकते हुए जाम लगा दिया।

करीब आधे घंटे तक लगे जाम के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर को करीब बारह बजे लगाए गए जाम के चलते कड़ी धूप में लोगों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि एक समुदाय विशेष के ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने उनकी बस्ती से गुजर रही दीवार को बंद कर दिया है।

लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी।

सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी अश्वनी शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

उनके समझाए जाने पर करीब आधे घंटे में लोगाें ने जाम खोला। इसके बाद बस्ती वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल बलदेव सिंह के नेतृत्व में लघु सचिवालय में अधिकारियों से मिलकर इस निर्माण को गिरवाए जाने की मांग की।

जाम खोलने के बाद लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वाले में बलदेव, मनोहर लाल, मामू, निर्मल, इंद्री, जीतो शामिल रहे।


थाना सिटी प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवा दिया गया है। उनकी मांगों के बारे में आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।


इस संबंध में नगर परिषद के चैयरमेन रामनिवास मित्तल ने कहा कि कालोनी वासियों की मांग पर चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए इस दीवार का निर्माण करवाया गया है।

लोगों की सुविधा को देखते हुए इसका निर्माण करवाया गया है। यदि किसी को इस संबंध में परेशानी है तो उनसे आकर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed