{"_id":"83b37960cc7d25ba0df369f2f6f879ae","slug":"civil-strife-wife-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पत्नी को उतारा मौत के घाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में पत्नी को उतारा मौत के घाट
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक की जनता कॉलोनी में शनिवार को विवाहिता सरोज बाला (45) की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद से ही उसका पति सोमदत्त घर से फरार है। महिला के मायके वालाें ने पति पर ही घरेलू कलह की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। डीएसपी और एफएसएल की विशेष टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। दंपति के तीन बच्चे हैं, जो बाहर ही रहते हैं।
पुलिस के अनुसार जनता कॉलोनी निवासी सरोज बाला पत्नी सोमदत्त शर्मा का शव लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा हुआ मिला।
घटना का पता सुबह उस वक्त लगा जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला सोमदत्त के घर आई तो उसने देखा कि उसकी पत्नी सरोज का शव पड़ा हुआ है।
यह देख महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने घटना की सूचना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को दी। सूचना पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे।
मृतका के भाई रोहतास ने पुलिस को बताया कि सरोज बाला की शादी के बाद से ही उसका पति झगड़ा करता था। वह स्थायी रूप से कोई काम भी नहीं करता था।
घरेलू कलह के चलते सोमदत्त ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। डीएसपी पुष्पा खत्री, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
मृतका के मायके वालों की शिकायत पर उसके पति सोमदत्त पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पुष्पा खत्री, डीएसपी, रोहतक