{"_id":"6177d36bce420d3e6f7ec098","slug":"chief-minister-manohar-lal-took-stock-of-development-works-at-hisar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: दोपहर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे एयरपोर्ट, विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: दोपहर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे एयरपोर्ट, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Tue, 26 Oct 2021 03:38 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:38 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मंगलवार दोपहर को एक बजे हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने 39 मिनट तक विकास के कामों का जायजा लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने एसआर रनवे का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और उनका हालचाल पूछा। भाजपा के पूर्व महामंत्री सुजीत कुमार ने छठ पूजा के लिए सीएम से समय मांगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसआर रनवे का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने बरवाला तथा धांसू रोड को बंद किए जाने की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर डीसी प्रियंका सोनी ने बताया कि वैकल्पिक रोड की मांग ग्रामीणों की ओर से की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: भूना के ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड में आरोपी सुखा बुवान और प्रवीण पिन्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
39 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुके सीएम
वैकल्पिक रोड उपलब्ध होने के बाद इन दोनों रोड को बंद करने का काम पूरा कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसके लिए लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब 39 मिनट हिसार एयरपोर्ट पर रुके। इसके बाद बाई रोड सिरसा के लिए रवाना हो गए। मौके पर भाजपा के जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू, महामंत्री प्रवीण पोपली धर्मवीर तेरिया, नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, मंडलायुक्त चंद्रशेखर, डीआईजी बलवान सिंह राणा, डीसी प्रियंका सोनी सहित पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन