फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chief Minister hudda's appeal to narendra modi

मुख्यमंत्री हुड्डा ने मोदी से की अपील, कृपया ये न करें

Sun, 15 Sep 2013 08:34 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला
चंडीगढ़/अमर उजाला Updated Sun, 15 Sep 2013 08:34 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister hudda's appeal to narendra modi

सीएम हुड्डा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सार्वजनिक अपील करते हुए कहा कि गुजरात में बरसों से खेती करते आ रहे हरियाणा तथा पंजाब के किसानों को उजड़ने न दें, बल्कि उन्हें बसाएं।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी रविवार को रेवाड़ी में होने जा रही रैली में ऐसी घोषणा जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विधानसभा में एक विधेयक पारित कर पट्टेदार किसानों को बसाने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी कानून उजाड़ने की इजाजत नहीं देता, क्योंकि कानून बसाने के लिए होता है।

हुड्डा शनिवार को अपने निवास पर पेहेवा-गुहला पट्टेदार ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पट्टेदार किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने पुनर्वास के लिए विधानसभा में पंजाब ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) हरियाणा संशोधन विधेयक पारित करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हुड्डा ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं। वे समझ सकते हैं कि किसानों के लिए जमीन का क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी को पंजाब और हरियाणा के किसानों को बसाने के लिए विधानसभा में कानून में संशोधन करने की भी जरूरत पड़े, तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पट्टेदार किसानों को जमीन पट्टे पर दी गई थी, तब भी सरकार ने कानून पारित करके उन्हें बसाने का काम किया जबकि गुजरात में तो हरियाणा और पंजाब के किसानों के पास तो उनकी जमीन की रजिस्ट्री भी है, फिर भी उन्हें वहां से उजाड़ा जा रहा है।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीका ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि हमारी पीढ़ियां बरसों तक उनकेइस काम को नहीं भूलेंगी, क्योंकि उन्होंने हमें उजड़ने से बचाया। हुड्डा ने कहा कि यह कोई एहसान नहीं है।


मैंने ईमानदारी से किसानों को उनका हक दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा साफ है। हम लोगों को बसाना चाहते हैं, उजाड़ना नहीं चाहते।’ उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि कितनी मेहनत से इन किसानों ने जंगल काटे और इस धरती को खेती लायक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed