{"_id":"0709178ec183c4e715833ef7469f2827","slug":"chess-tournament-sahaj-grover-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल चेस चैंपियनशिपः छठे दिन भी छाए रहे सहज ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल चेस चैंपियनशिपः छठे दिन भी छाए रहे सहज ग्रोवर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 06 Jan 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सनसिटी वर्ल्ड स्कूल में चल रही इंटरनेशनल चेस चैंपियनशिप के छठे दिन भी इंडियन ग्रैंड मास्टर सहज ग्रोवर छाए रहे। सोमवार को सातवें राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वह छह अंकों के साथ वरीयता सूची में टॉप पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
जिस प्रकार से भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच में टक्कर हो रही है, उससे तो संभावित विजेता का अनुमान भी विशेषज्ञ नहीं लगा पा रहे हैं।
भारतीय ग्रैंड मास्टर सहज ग्रोवर ने उक्रेन के ग्रैंड मास्टर क्रावत्सिव मार्टिन के साथ ड्रॉ खेला। दोनों के बीच का मुकाबला बड़ा ही चुनौतीपूर्ण और रोचक रहा। वरीयता सूची में दोनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
रूस के ग्रैंड मास्टर एलेक्जेंडर, जॉर्जिया के ग्रैंड मास्टर टोरनिके और भारत के इंटरनेशनल मास्टर प्रसन्ना रघुराम भी छह अंकों के साथ बढ़त पर कायम हैं। कई और खिलाड़ी भी हैं, जोकि इस मुकाबले में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को फिलीपींस के ग्रैंड मास्टर गोम्स जॉन पॉल, ओलिवर बारबोसा, उक्रेन के ग्रैंड मास्टर एल्डर, अमेरिकन ग्रैंड मास्टर रसेट और भारतीय ग्रैंड मास्टर किदांबी पांच-पांच अंकों के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।
हरियाणा चेस एसोसिएशन के महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि गुड़गांव के नवोदित शतरंज खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता से काफी फायदा मिल रहा है। रोज ग्रैंड मास्टरों की ओर से उन्हें टिप्स दिए जा रहे है। टूर्नामेंट धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में हो रहा है।