फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Zilla Parishad will get development work of 3.50 crores done, officials will prepare estimates

जिला परिषद करवाएगी 3.50 करोड़ के विकास कार्य, एस्टिमेट तैयार करेंगे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad will get development work of 3.50 crores done, officials will prepare estimates
चरखी दादरी। जिला परिषद की ओर से जिला में करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि के विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा अधिकारी जल्द ही तैयार कर लेंगे। शुक्रवार को नगराधीश नरेंद्र कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय सभागार में जिला परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगराधीश नरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2022-23 में एक करोड़ 83 लाख 77 हजार टाइड फंड में और एक करोड़ 22 लाख 51 हजार रुपये अनटाइड फंड में अनुदान प्राप्त होगा। इस राशि से ग्राम दर्शन पोर्टल पर विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से अपलोड करवाए गए तीस से अधिक विकास कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग जिला परिषद की ओर से अनुमोदित 21 विकास कार्य पहले से करवा रहा है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को इनका उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जमा करवाने को कहा। नगराधीश नरेंद्र कुमार ने जिला परिषद की बैठक में उपस्थित अधिकारियों से विकास कार्य के लिए सुझाव मांगे। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह ने कहा कि प्रस्तावित विकास कार्यों के एस्टिमेट जल्द तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक रामनिवास, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी मुकेश यादव, अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार, बीडीपीओ सुभाष शर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, एसडीओ श्यामलाल, जेई श्रीभगवान, शंकर, शिवांशु मिश्रा, जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्य किए शामिल
नगराधीश ने बताया कि जिला के जनप्रतिनिधियों के सुझाव इस कार्ययोजना में शामिल कर लिए गए हैं। जिनमें गांव चंदेनी में साधना धाम का रास्ता बनवाना, झोझू खुर्द में पीलिया वाले जोहड़ की चाहरदीवारी बनवाना, गांव हिंडोल में परमहंस डेरा बाबा हरिहर का रास्ता बनवाना व स्ट्रीट लाइट लगवाने आदि कार्य शामिल किए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने रखे ये प्रस्ताव
उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल ने राजकीय उच्च विद्यालय रावलधी, कन्या विद्यालय ढाणी फौगाट, राजकीय विद्यालय गांव कारी धारिणी, हंसावास कलां, माई कलां, रामबास आदि स्कूलों में चारदीवारी, स्टाफ शौचालय व शेड आदि बनवाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed