फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Set to end a six-year wait: 700 more farmers to receive tubewell connections

Charkhi Dadri News: छह साल का इंतजार खत्म करने की तैयारी, 700 किसानों को और मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

Thu, 27 Aug 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Set to end a six-year wait: 700 more farmers to receive tubewell connections
चरखी दादरी। बिजली निगम ने जिले में 700 और ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कनेक्शन जारी करने के अब तक चार चरण पूरे हो चुके हैं। अब अगले चरण में शेष किसानों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे। विशेषकर बाढड़ा उपमंडल में ट्यूबवेल कनेक्शन ज्यादा संख्या में हैं। इस उपमंडल में अब 52 कनेक्शन जारी करने बाकी हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 1701 कनेक्शन जारी होने हैं। इन कनेक्शनों के लिए करीब 50 गांवों में 35 किलोमीटर लंबी केबल लगाई गई है। जिले में दादरी, झोझू कलां व बाढड़ा खंडों में ही कनेक्शन जारी होने हैं।
विज्ञापन

1701 किसानों का 6 साल से इंतजार
जिले में 1701 किसान ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए छह साल से इंतजार रहे हैं। बिजली निगम इस काम को पूरा करने में जुटा है। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किसान आंदोलन करते आ रहे हैं। धरना एवं प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अधिकारियों, विधायक व सांसद को ज्ञापन दिए गए हैं। जिले के रेतीले क्षेत्र में किसान बिजली चालित ट्यूबवेल से ही फसलों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर के जरिये होता है पानी का उठान
रेतीले भागों में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे तक हैं। ऐसे में मोटर के जरिये पानी का उठान करना पड़ता है। जिले में 55 प्रतिशत कृषि क्षेत्र रेतीला है। यहां सिंचाई का साधन जमीनी पानी ही है। हालांकि नहरें भी गुजरती हैं जिनसे सिंचाई पूरी तरह से संभव नहीं है। रेत के टिब्बे होने की वजह से नहरी पानी से सिंचाई करना मुश्किल होता है। खरीफ मौसम की फसलें तो पूरी तरह से मानसून की बारिश पर ही निर्भर करती हैं।
घट रहा भूजल स्तर
कई सालों से बारिश कम होने की वजह से रेतीला क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर बढ़ने के बजाय घट रहा है। आने वाले समय में यहां पेयजल संकट भी गहराने के आसार बनने लगे हैं। नहरी पानी की उपलब्धता वैसे ही कम है। अब इस क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बिजली निगम योजनाबद्ध तरीके से काम करने जा रहा है। रेतीले क्षेत्र में 300 फीट नीचे पानी है। पानी का बिजली चालित ट्यूबवेल से ही उठान संभव है। दो से तीन मोटरें लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है।
वर्जन:
सरकार को किसानों की समस्याओं का ध्यान देना चाहिए। बकाया कनेक्शन जल्द जारी करने चाहिए। किसान आज आर्थिक दबाव में है। किसान को कर्जमुक्त करना चाहिए। बिजली नलकूप पर स्मार्ट मीटर योजना लागू नहीं होनी चाहिए।--हरपाल सिंह भांडवा, जिला अध्यक्ष भाकियू।

वर्जन:
700 किसान को और कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। अब तक चार चरण पूरे हो चुके हैं। शेष कनेक्शन जल्द जारी कर दिए जाएंगे। किसानों के समक्ष किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। निगम ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। --गुलशन, बाढड़ा डिवीजन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed