{"_id":"671d59fbbc77112a7a0e25b4","slug":"yuva-mahotsaw-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125307-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हिंदू-मुस्लिम भाईचारा का मंचन देख दर्शक भावुकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हिंदू-मुस्लिम भाईचारा का मंचन देख दर्शक भावुकल
Sun, 27 Oct 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में एकांकी नाटक की प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में आयोजित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के दूसरी दिन प्रतिभागियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य मंच पर मिमिक्री की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं जबकि नाटक मंचन के जरिये वर्ष 1947 के दौरान हुए दंगों में हिंदू-मुस्लिम परिवार के भाईचारे की दास्तां भी दिखाई गई। इसे देखकर दर्शक भावुक हो गए।
इस बार युवा महोत्सव की मेजबानी का मौका दादरी के जनता महाविद्यालय को मिला है। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दो दिन हरियाणवी सांस्कृतिक समेत 25 विधाओं में 500 से अधिक प्रतिभागी प्रस्तुति दे चुके हैं। युवा महोत्सव के दूसरे दिन स्टेज एक पर वन एक्ट प्ले, मिमिक्री व मूक नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। मंच दो पर वेस्टर्न संगीत वॉकल, वेस्टर्न वाद्य यंत्र, वेस्टर्न ग्रुप संगीत व शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। मंच तीन पर हिंदी व पंजाबी कविता समेत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंच चार पर कोलाॅज, कार्टूनिंग व ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा आयोजित की गई।
दूसरी दिन हुईं गतिविधियों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा अंबिका को बेस्ट एक्ट्रेस और राजकीय कॉलेज भिवानी के छात्र राजपुरोहित को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की रजिस्ट्रार डॉ. रितू सिंह ने शिरकत करते हुए कलाकारों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे हम संस्कृति को बचाने में नींव का काम करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को डायल 112 व 1930 सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।