Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   yuva mahotsav from 6 november

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव जनता महाविद्यालय में 6, 7 को

Thu, 23 Oct 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
yuva mahotsav from 6 november
5 नवंबर तक माई भारत पोर्टल पर युवा करा सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला युवा महोत्सव 6 और 7 नवंबर को जनता महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि युवा महोत्सव मनाने का उद्देश्य देश में लोक परंपराओं को लुप्त होने से बचाना, युवाओं में उनके प्रति जागृति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाना है।
उपायुक्त ने कहा कि युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर तक माई भारत पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करने के बाद यूनिक आईडी मिलने पर राजकीय आईटीआई रावलधी में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। प्रतिभागी जिला के स्थायी निवासी अथवा किसी शिक्षण संस्थान के छात्र हो सकते हैं। उनकी आयु एक सितंबर 2025 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। वह अपनी विधा में पूर्ण रूप से निपुण हों।
विज्ञापन

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे न केवल लुप्त होतीं परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं में भी अपनी परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा
युवा महोत्सव में साइंस मेला, लोक नृत्य समूह, लोकगीत समूह, कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता एकल एवं समूह सहित कुल 10 विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। समूह प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 13 होगी। इस श्रेणी में ऐसी लोक परंपरा से संबंधित प्रस्तुति दी जाएगी, जो लुप्त होने के कगार पर हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम को 3100 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 31,000 रुपये, जो भी कम हो, पुरस्कार राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी की टीम को 2100 रुपये प्रतिभागी की दर से अथवा अधिकतम 21,000 रुपये, जो भी कम हो, पुरस्कार राशि दी जाएगी। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 1100 रुपये प्रति प्रतिभागी की दर अथवा अधिकतम 11000/- रुपये देय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed