फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   yuva congress given complaint against threat to rahul gandhi

Charkhi Dadri News: राहुल गांधी को धमकी देने पर युवा कांग्रेस ने दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
yuva congress given complaint against threat to rahul gandhi
सदर थाने में दी शिकायत की कॉपी। स्रोत : शिकायतकर्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पिंटू महादेव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने थाना सदर में शिकायत दी है।
शिकायतकर्ताओं में छपार निवासी दीपक सांगवान (जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), गोपालवास निवासी मोहित (कादमा हलका अध्यक्ष), आर्य नगर निवासी प्रदीप (आर्य नगर अध्यक्ष) और मांढी पिरानु निवासी सोनू कुमार (बाढ़ड़ा हलका अध्यक्ष) शामिल हैं।
विज्ञापन

इन युवाओं ने बताया कि 27 सितंबर को एक न्यूज चैनल पर प्रसारित एक लाइव डिबेट के दौरान पिंटू महादेव ने राहुल गांधी को खुले मंच से जान से मारने की धमकी दी है। यह न सिर्फ गंभीर आपराधिक कृत्य है, बल्कि, लोकतंत्र और सार्वजनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि यह धमकी किसी व्यक्तिगत बयान के रूप में नहीं, बल्कि, राष्ट्रीय टेलीविजन पर सार्वजनिक रूप से दी गई। युवाओं ने आरोप लगाया कि यह बयान नफरत फैलाने वाला और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने थाना प्रबंधक से आपराधिक मामला दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थाना सदर के प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को परिवादी क्रमांक 577-5डी के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed