{"_id":"63504c1254deb3765e4c99d0","slug":"youth-should-keep-distance-from-drugs-be-aware-of-cyber-crime-charkhidadri-news-hsr6451092123","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा नशे से बनाएं दूरी, साइबर क्राइम के प्रति रहे सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा नशे से बनाएं दूरी, साइबर क्राइम के प्रति रहे सचेत
विज्ञापन
चरखी दादरी। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर के जनता कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनता कॉलेज समेत एपीजे कॉलेज और एपीजे स्कूल के 600 विद्यार्थियों और 20 शिक्षकों व 15 वालंटियर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसपी दीपक गहलावत के अलावा राष्ट्रपति अवॉर्डी डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम, साइबर क्राइम और नशे को लेकर जागरूक किया।
जनता कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एमके जैन ने की। उन्होंने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को इस आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता शिरकत कर रहे एसपी दीपक गहलावत ने पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और इसके बाद साइबर अपराध व नशे के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन में बताई गईं बातों का विद्यार्थी अगर अनुसरण करेंगे तो इसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ट्रैफिक नियमों की पालना की अपील करते हुए दीपक गहलावत ने छह माह पहले उनके साथ हुए हादसे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे और उसी दौरान दूसरी लेन में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर कूदकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उन्हें और चालक को चोट नहीं आई। इसका कारण सीट बेल्ट लगी होना था। सीट बेल्ट लगी होने से सभी 6 एयर बैग खुल गए और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर एवं राष्ट्रपति अवॉर्डी विरेंद्र सिंह ने भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आज मोबाइल का प्रयोग लगभग हर नागरिक कर रहा है। डिजिटल युग में साइबर क्राइम भी बढ़ गया है और सजगता व सतर्कता के जरिये ही हम इसका शिकार होने से बच सकते हैं। कार्यक्रम में ट्रैफिक एवं साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और 18 वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले वाहन नहीं चलाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। साइबर टीम सदस्य कांस्टेबल अनिल व संदीप समेत एसपीओ जितेंद्र ने भी विद्यार्थियों को हेल्प लाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर रोशन लाल ने किया और ट्रैफिक नियमों की पालना, नशे से दूरी और साइबर अपराध से सजग रहने का संकल्प दिलाया गया।
सवालों के जरिये विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एसपी के सामने रखीं अपनी समस्याएं
सवाल: अगर कोई हमारे आस-पास नशा करता नजर आए तो क्या करें?
जवाब: आप उससे झगड़ने की बजाय इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। पुलिस वहां पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
सवाल: कबीर नगर नशे का हॉट स्पॉट बना हुआ है, हम क्या करें ?
जवाब: अगर ऐसा है तो पुलिस तुरंत इस पर संज्ञान लेगी। वहां नशाखोरी तुरंत प्रभाव से रोकी जाएगी।
सवाल: पंचायत चुनाव में अगर कोई उम्मीदवार रुपयों का प्रलोभन दे तो क्या करें?
जवाब: ऐसा उम्मीदवार कभी समाज का हित नहीं कर सकता। जो उम्मीदवार ऐसा करता है उसे वोट की चोट से सबक सिखाए।
सवाल: दोपहिया वाहन खरीदते समय अगर एजेंसी हेलमेट न दे तो क्या करें?
जवाब: बाइक खरीदने वाले व्यक्ति को हेलमेट देना अनिवार्य है। अगर कोई एजेंसी इससे किनारा करती है तो उस पर कार्रवाई संभव है।
सवाल: सड़क पर बने गड्ढों से अगर हादसा होता है तो किसकी जिम्मेदारी है?
जवाब: हमारा पहला प्रयास सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने का होना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो हादसे कम हो जाएंगे। संबंधित एजेंसी पर इस मामले में कार्रवाई संभव है।
सवाल पूछने वाले सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया सम्मानित
एसपी दीपक गहलावत से संवाद सत्र के दौरान सवाल पूछने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को जनता कॉलेज प्रबंधन समिति की ओर से अंत में नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। अच्छे सवाल पूछ तालियां बटोरने वाली छात्राओं को एसपी ने शाबाशी भी दी।