{"_id":"66638d38783bd5d2d309ee24","slug":"youth-of-17-villages-will-get-free-gym-facility-budget-of-rs-3417-lakh-released-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118646-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 17 गांवों के युवाओं को निशुल्क मिलेगी जिम सुविधा, 34.17 लाख का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 17 गांवों के युवाओं को निशुल्क मिलेगी जिम सुविधा, 34.17 लाख का बजट जारी
Sat, 08 Jun 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
विधायक नैना चौटला।
बाढड़ा। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों के युवाओं को जल्द ही निशुल्क जिम सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 34.17 लाख का बजट जारी कर दिया है और ये बजट पंचायत विभाग के खाते में पहुंच चुका है। करीब 15 दिन के अंदर सामान खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा और अधिकारी जल्द से जल्द धरातल पर युवाओं के लिए ये सुविधा शुरू करवाएंगे। बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने सरकार से बजट मिलने की पुष्टि की है।
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत बाढड़ा हलके के 17 गांवों में जिम के आधुनिक सामान के लिए बजट सरकार से जारी करवाया गया है। प्रत्येक गांव में जिम सुविधा देने 2.01 लाख रुपये की लागत आएगी। इस लिहाज से सरकार ने 34.17 लाख का बजट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बजट राशि पंचायत विभाग को मिल चुकी है। इस बजट राशि से हलके के गांव हंसावास कलां, मांढी केहर, किष्कंधा, पिचौपा कलां, बडराई, मैहड़ा, बलाली, चिड़िया, गोकल, मकड़ानी, खेड़ी सनवाल, खेड़ी बत्तर, मौड़ी, ढाणी फौगाट, महराना, संतोखपुरा और मकड़ाना में जिम स्थापित की जाएगी। इससे इन गांवों के करीब 1500 युवाओं को फायदा होगा। जिम स्थापित होने पर ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी शहरों की तर्ज पर शारीरिक कसरत कर सकेंगे।
इंसान का तंदरुस्त होना जरूरी है। प्रदेश के युवा शारीरिक रूप से काफी बलवान हैं। युवाओं को नशे जैसी बीमारियों से दूर रखने के लिए और खेलों की ओर रुझान बढ़ाने के लिए 17 गांवों में जिम का सामान उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसके लिए आवश्यक बजट राशि पंचायत विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
-नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा