{"_id":"657348922161da3ff605fd97","slug":"youth-made-aware-to-get-votes-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10388-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वोट बनवाने के लिए युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वोट बनवाने के लिए युवाओं को किया जागरूक
Fri, 08 Dec 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां।
मतदान का महत्व समझाते हुए विभिन्न माध्यमों से मतदाता सूची में संशोधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं ने चरखी दादरी और बौंदकलां के राजकीय महाविद्यालय में युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने मेहंदी और रंगोली बनाकर युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डाॅ. जयेंद्र सिंह ने दादरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया जबकि बौंदकलां में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम नवीन कुमार ने शिरकत की।
एडीसी डाॅ. जयेंद्र ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला में मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने और नए पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक विशेष वाहन के माध्यम से भी जिले के गांवों जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतांत्रिक देश की नींव होते हैं। ऐसे में 18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर देश के प्रति कर्तव्य निभाना चाहिए।
चुनाव के समय प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का इस्तेमाल करना भी देश के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाना है। जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत लगातार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
- नए वोट बनवाने वालों को मिलेंगे पुरस्कार
डॉ. जयेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग ने नए वोट बनवाने पर युवाओं और महिलाओं को आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल शुरू की है। एक अक्तूबर से नौ दिसंबर तक नया वोट बनवाने वालों को पांच जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से लकी ड्राॅ निकाले जाएंगे। इनके विजेताओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन और पैन ड्राइव दिए जाएंगे। इस अवधि के दौरान नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।