{"_id":"66269572915954c713085b1d","slug":"youth-dies-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116676-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हादसे में युवक की मौत, 28 दिन बाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हादसे में युवक की मौत, 28 दिन बाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 22 Apr 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-भिवाली लिंकमार्ग पर 28 दिन पहले ओवरब्रिज से बाइक गिरने से एक युवक की मौत हुई थी। अब इस मामले में नया मोड़ आया है और सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने मृतक के साथी एवं हादसे में घायल हुए युवक पर ही हत्या का आरोप जड़ा है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर भी जमकर हंगामा किया।
सोमवार को डीएसपी को सौंपे ज्ञापन में रविदास नगर निवासी बलवान ने बताया कि फाग के दिन उसका बेटा गोबिंद उर्फ बबलू को मोहित सुबह 10 बजे घर से बुलाकर ले गया था। उसी शाम उन्हें सूचना मिली कि रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी से एक बाइक नीचे गिर गई है और उस पर सवार गोबिंद की मौत हो गई है जबकि उसका साथी मोहित घायल है।
बलवान ने बताया कि वो अनपढ़ है जबकि हादसे से वो बदहवास हो गया था और उस समय इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करवाई थी। अब उसने संदेह जताया कि गोबिंद की हत्या की गई है और इसे हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। सोमवार को इस मामले में एसपी से काफी देर बाद भी मुलाकात न होने पर परिजनों ने रोष जताया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।