{"_id":"684dcf1143357ff4b108f51f","slug":"youth-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138808-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फोन कर कार्यक्रम में जाने का दिया न्योता, फिर खेत में ले जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फोन कर कार्यक्रम में जाने का दिया न्योता, फिर खेत में ले जाकर पीटा
Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद चोट व सूजन दिखाते हुए घायल सचिन। स्रोत: स्वयं
चरखी दादरी। गांव मकड़ानी निवासी एक युवक को उसके दोस्त ने फोन कर कार्यक्रम में जाने का न्योता दिया। फिर गाड़ी में बैठाकर खेत में ले गया। वहां पर युवक की डंडों व लोहे की रॉड से पिटाई की गई। पिस्तौल दिखाकर किसी के सामने घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
घायल सचिन ने बताया कि 11 जून को उसके एक दोस्त ने सुबह 7 बजे एक कुआं पूजन कार्यक्रम में चलने का न्योता दिया। बाद में गांव के दो लड़के उसे लेने के लिए गाड़ी लेकर आए। गांव से निकलते ही उन्होंने सचिन को दूसरी गाड़ी में बैठा दिया। उस गाड़ी में 5 लड़के बैठे थे। बाद में सभी उसे खेत में ले गए और बेल्ट, लाठी, मुक्के, लात और राॅड से मारने लगे।
सचिन का कहना है कि दो घंटे तक युवकों ने पीटा। बाद में जान जाने के डर से उसे छोड़ दिया। जाते समय उन्होंने पिस्तौल दिखाकर किसी को बताने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सचिन का आरोप है कि युवकों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब से करीब 6500 रुपये भी निकाल लिए। झोझूकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि अभी तक चिड़िया चौकी या पुलिस थाने में शिकायत नहीं आई है। संवाद