फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth arrested with pistol

देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
youth arrested with pistol
अग्रसेन धर्मशाला के समीप से सोमवार रात स्पेशल स्टाफ ने एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वार्ड-11 निवासी राहुल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने सोमवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम एएसआई मक्खन सिंह के नेतृत्व में तिकोना पार्क के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान अग्रसेन धर्मशाला के समीप एक युवक टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। टीम ने संदेह के आधार पर उसका पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वार्ड 11 निवासी राहुल के रूप में उजागर की। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सिटी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed