{"_id":"6afdd0d86e8010624a0054f2","slug":"youth-arrested-with-an-illegal-country-made-pistol-and-four-cartridges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-163149-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्टल और चार कारतूस सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्टल और चार कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
Wed, 18 Nov 2026 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल और चार कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाढड़ा निवासी विनय उर्फ शाका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाढड़ा में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए अदालत से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसपी लोगेश कुमार पी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ की टीम मंगलवार को मुख्य सिपाही अमित, ईएएसआई नरेंद्र और सिपाही मोनू के नेतृत्व में सरकारी वाहन से बाढड़ा चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि विनय उर्फ शाका अवैध हथियार लेकर दादरी-लोहारू रोड पर ढिगावा मोड़ के पास खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी लोअर की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। पिस्टल को अनलोड कर जांच की गई तो उसकी मैगजीन से चार कारतूस मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस और परमिट मांगा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल और चारों कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।