{"_id":"693c604003af3de9190eadd3","slug":"your-capital-your-rights-program-launched-the-families-concerned-will-receive-the-capital-deposited-in-inactive-bank-accounts-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-148723-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आपकी पूंजी, आपका अधिकार कार्यक्रम शुरू, निष्क्रिय बैंक खातों में जमा पूंजी मिलेगी संबंधित परिवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आपकी पूंजी, आपका अधिकार कार्यक्रम शुरू, निष्क्रिय बैंक खातों में जमा पूंजी मिलेगी संबंधित परिवार को
Sat, 13 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय एवं आरबीआई के निर्देशानुसार शुक्रवार को दादरी की आदर्श धर्मशाला में आपकी पूंजी, आपका अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने किया।
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि जिन बैंक खातों में 10 वर्ष से जमा पूंजी है और उनमें कोई भी लेनदेन न होने के कारण वे खाते निष्क्रिय हो गए हैं। अब उनमें जमा पूंजी संबंधित व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 41 हजार 500 खाते निष्क्रिय हैं और इनमें करीब 17 करोड़ रुपये की राशि जमा है। संबंधित व्यक्ति आरबीआई के उदगम पोर्टल पर जाकर भी यह जांच कर सकते हैं कि उनके या उनके परिजनों के नाम से कोई पुराना खाता, जमा राशि मौजूद है या नहीं। इसके अलावा संबंधित लोग नजदीकी बैंक शाखा में जाकर केवाईसी दस्तावेजों के साथ दावा भी दर्ज करवा सकते हैं।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक दीपक रंगा ने बताया कि भारत सरकार एवं आरबीआई की संयुक्त पहल पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लाभार्थी हैं उनको उनका पैसा जरूर मिलेगा। इसके लिए लाभार्थी अपने नजदीकी बैंक शाखा में भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर पीएनबी मंडल प्रमुख सुनीता कुमारी सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक भी मौजूद रहे।