{"_id":"5d5d978f8ebc3e6c187cf4ee","slug":"yougman-injured-in-accident-charkhidadri-news-rtk5130784150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को बचाने के प्रयास में बाइक का बिगड़ा संतुलन, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को बचाने के प्रयास में बाइक का बिगड़ा संतुलन, दो घायल
विज्ञापन
भिवानी सिविल अस्पताल जाने के लिए अपने परिचित की गाड़ी की तरफ बढ़ते घायल मदनलाल और संदीप।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणी फाटक रेलवे ओवरब्रिज पर कार से टक्कर बचाने के प्रयास में बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरने से झज्जर जिले के गांव सुंदरहेटी निवासी दो युवक घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। शाम तक भिवानी अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
सिविल अस्पताल पहुंचे घायल सुंदरहेटी निवासी मदनलाल (33) व संदीप (22) ने बताया कि वे दोनों बुधवार सुबह बाइक से दादरी आ रहे थे। उन्हें बाजार से स्प्रे टंकी खरीदनी थी। जब वे शहर के कॉलेज रोड स्थित ढाणी फाटक आरओबी पर पहुंचे तो उनकी आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बाइक चालक मदनलाल ने बताया कि कार के आगे कुछ नहीं था और चालक ने बेवजह ब्रेक लगाए। कार से टक्कर होने से बचने के लिए जब उसने ब्रेक लगाए तो संतुलन बिगड़ा गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। घायलों ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे एक पुलिसकर्मी ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद मदनलाल को भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
एंबुलेंस के लिए मना करने के लगाए आरोप
घायल मदनलाल ने बताया कि उसे भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। उसने एंबुलेंस के लिए कहा तो जवाब मिला कि इसका चार्ज निजी गाड़ी से अधिक पड़ेगा। घायल मदनलाल ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी परिचित की गाड़ी दादरी सिविल अस्पताल मंगवाई और इसी गाड़ी में उसे भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया।