फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Yoga training given to spokesperson, PTI and DPE

Charkhi Dadri News: प्रवक्ता, पीटीआई और डीपीई को दिया योग प्रशिक्षण

Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Yoga training given to spokesperson, PTI and DPE
 चरखी दादरी में लघु सचिवालय के पार्क में योग क्रियाओं का अभ्यास करते प्रवक्ता, डीपीई और पीटीआई।
चरखी दादरी। जिला प्रशासन और आयुष विभाग दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रवक्ता, पीटीआई और डीपीई को तीन दिवसीय दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लघु सचिवालय के पार्क में बुधवार से योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इसका समापन 31 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राकेश वशिष्ठ ने बताया कि आयुष विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह और जिला उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में इस अभ्यास सत्र में लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। हर नागरिक को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन


आयुष विभाग के योग अनुदेशक अमन फौगाट, नविता, मास्टर दिनेश शास्त्री, योग सहायिका रजनी ने सुबह छह से 7:30 बजे तक कई लोगों को योग का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर आयुष विभाग के जिला योग समन्वयक डाॅ. प्रमिल फौगाट, डाॅ. सुनील जांगड़ा, डॉ. एसपी गुप्ता, सहायक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed