{"_id":"60a407398ebc3ea70655ab0e","slug":"yellow-alert-50-km-today-wind-may-run-per-hour-possibility-of-200-mm-rain-charkhidadri-news-rtk6090569112","type":"story","status":"publish","title_hn":"यलो अलर्ट : आज 50 किमी. प्रति घंटे से चल सकती है हवा, 200 एमएम बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यलो अलर्ट : आज 50 किमी. प्रति घंटे से चल सकती है हवा, 200 एमएम बारिश की संभावना
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान को देखते हुए बुधवार को जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिले के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बुधवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और 200 एमएम बारिश की संभावना है।
डीसी राजेश जोगपाल ने बताया कि जिले के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में ताउते तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ है और अब इसका रुख उत्तर भारत की तरफ है। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में बुधवार 19 मई को 200 एमएम से ज्यादा बारिश हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। ऐसे में जिला के सभी लोग बुधवार को सावधानी रखें।
मंगलवार को छाए रहे बादल, तापमान में बदलाव नहीं
मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन इसका अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और अधिकतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। हालांकि गत तीन मई के बाद से जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि इससे पहले 30 अप्रैल को 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।