{"_id":"66de3dd7ddbd1f3baa0e80a7","slug":"yash-team-won-cricket-match-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123022-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: यश की टीम ने तीन विकेट से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: यश की टीम ने तीन विकेट से जीता क्रिकेट मैच
Mon, 09 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से रविवार को अंडर-14 आयुवर्ग में आयोजित करवाया गया मैत्रीपूर्ण मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की द विजन क्रिकेट अकादमी में जिला खेल विभाग की ओर से शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को अंडर-14 आयुवर्ग की टीम के खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच कराया गया। एक टीम का नेतृत्व यश ने तो दूसरी का सात्विक ने किया।
यश सोलंकी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहला विकेट प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान सात्विक के रूप में गिरा। बाद में विशाल ने 22, सौरभ ने 11 रन और कार्तिक भी 8 रन की पारी खेल पाए। सात्विक की टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई। ध्रुव मित्तल ने 5, राघव व दीपांशु ने एक- एक व यश सोलंकी ने दो विकेट लिए।
इसके बाद यश की टीम ने बल्लेबाजी की। इसमें यश ने 35 रन, राघव ने 7, ध्रुव ने 4, दीपांशु ने 5 और मोक्ष ने 5 रन बनाए। टीम ने 7 विकेट खोकर 65 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। सात्विक ने तीन विकेट लिए। इसके बाद डाॅ. रोहित सांगवान, जगबीर लारा, देव शर्मा व कोच रोहित सोलंकी ने ध्रुव मित्तल को मैन ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया।
विज्ञापन
फोटो - 05
विजन क्रिकेट अकादमी में खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बॉल फेंकता गेंदबाज। स्रोत : कोच