फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   XUV collides with truck, one killed, two injured

ट्रक से टकराई एक्सयूवी, एक की मौत, दो घायल

Tue, 15 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
XUV collides with truck, one killed, two injured
झोझूकलां। आदमपुर-छिल्लर रोड पर सोमवार दोपहर ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही एक्सयूवी कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चाचा व एक अन्य युवक घायल हो गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी रवि (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। आदमपुर निवासी प्रवीन ने बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त है और गांव में खेती करता है। सोमवार को वह अपने भतीजे रवि और गांव के भांजे मंडोली कलां निवासी राहुल के साथ एक्सयूवी कार से छिल्लर गांव में मातमपूर्सी के लिए जा रहे थे। दोपहर दो बजे जब वे आदमपुर-छिल्लर रोड पर पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। प्रवीन ने बताया कि उसे ब्रेक लगाने तक का मौका नहीं मिला और उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में उसका भतीजा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उन्हें गुम चोटें लगीं। प्रवीन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसने व राहुल ने एक वाहन चालक की मदद से घायल रवि को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तक तब वो दम तोड़ चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस टीम पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने प्रवीन के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed