फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Executive committee of the Badhra Water Employees' Association constituted for a three-year term; Ramesh Gopi appointed President

Charkhi Dadri News: बाढड़ा जलकर्मचारी संगठन की तीन वर्ष के लिए कार्यकारिणी गठित, रमेश गोपी बने अध्यक्ष

Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Executive committee of the Badhra Water Employees' Association constituted for a three-year term; Ramesh Gopi appointed President
कस्बे की अनाज मंडी में जल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में मौजूद ग्रामीण कर्मचारिय - फोटो : 1
बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी परिसर में जल कर्मचारी संगठन की बैठक हुई। इसमें बाढड़ा खंड के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रमेश गोपी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

यह बैठक प्रदेशाध्यक्ष मुनेश कुमार बैनीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें खंड क्षेत्र के करीब 58 कर्मचारियों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्ष के लिए किया गया है। मीडिया प्रभारी दीपचंद ने बताया कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुटता लाना है। चुनाव में महाबीर उपाध्यक्ष, मनोज सचिव और प्रमोद सहसचिव चुने गए। रमेश कोषाध्यक्ष, अन्नू उपकोषाध्यक्ष, दीपचंद मीडिया प्रभारी और अनिल कार्यकारी अध्यक्ष बने। कृष्ण को सदस्य बनाया गया। पंचगांव सहित विभिन्न गांवों से कर्मचारियों को संगठन में शामिल किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य
नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश गोपी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed