फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestling event: Ranila's wrestler Radhika became the winner in the 72 kg weight category

कुश्ती स्पर्धा: 72 किलोगाम भारवर्ग में रानीला की पहलवान राधिका बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Wrestling event: Ranila's wrestler Radhika became the winner in the 72 kg weight category
झोझूकलां। कस्बा के विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल और महाबीर फौगाट खेल अकादमी में लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर- 14, 17 और 19 आयु वर्ग में मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि डीईओ कृष्णा फौगाट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी नांदल और डिप्टी डीईओ जलधीर सिंह कलकल ने शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर सिंह फौगाट व डीईओ कृष्णा फौगाट ने किया।
विज्ञापन

अंडर-19 के 50 किलो भार वर्ग में झोझूकलां की पुष्पा ने पहला व पिचोपा की पूजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 53 किलो भार वर्ग में द्वारका की वीनू ने पहला व द्वारका की संजना ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 55 किलो भार वर्ग में द्वारका की अंकित ने प्रथम व ढाणी फौगाट की कुमकुम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

57 किलो भार वर्ग में चरखी दादरी की उज्ज्वल ने पहला व रानीला की ऋतु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलो भार वर्ग में सरस्वती स्कूल फौगाट की अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया। 62 किलो भार वर्ग में झोझूकलां की रीना ने प्रथम व बिगोवा की सोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 65 किलो भार वर्ग में द्वारका की संजना ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 68 किलो भार वर्ग में बिगोवा की तनु ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 72 किलो भार वर्ग में रानीला की राधिका ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षा विभाग से एईओ पवन कुमार, एईईओ सुनील सांगवान, डीपीई राजेंद्र, अशोक और जयदीप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 का यह रहा परिणाम
अंडर-17 के 40 किलो भार वर्ग में दादरी की रचना पहले व द्वारका की अंतिमा दूसरे स्थान पर रही। वहीं, 43 किलो भार वर्ग में बौंद की चंचल ने पहला व द्वारका की प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 46 किलो भार वर्ग में असावरी की मुकूल ने पहला व चरखी दादरी की अनुराधा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 49 किलो भार वर्ग में चिड़िया की अंजलि ने पहला व भागवी की नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 53 किलो भार वर्ग में झोझूकलां की रजनीता ने पहला व झोझूकलां की जन्नत ने दूसरा स्थान हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में झोझूकलां की नेहा ने पहला व चरखी दादरी की अंजलि ने दूसरा स्थान हासिल किया। 61 किलो भार वर्ग में पिचोपा की मीनाक्षी ने पहला व दादरी की प्रीती ने दूसरा स्थान हासिल किया। 65 किलो भार वर्ग में झोझूकलां की भूमि सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 69 किलो भार वर्ग में द्वारका की आशा ने पहला स्थान हासिल किया।

ये रहे अंडर-14 के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग के 33 किलो भार वर्ग में द्वारिका की दीपिका ने पहला स्थान हासिल किया। 39 किलो भार वर्ग में चरखी दादरी की मीनाक्षी ने पहला व पैंतावास की वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 42 किलो भार वर्ग में द्वारका की अंतिमा ने पहला व 46 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ की पूजा ने पहला व पैंतावास की तमन्ना ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 किलो भार वर्ग में बौंद की गीतिका ने पहला व मंदोला की करूणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 54 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ की योगिता ने पहला व चरखी दादरी की मन्नु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलो भार वर्ग में काकड़ोली की अंजलि ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed