फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestler Vinesh Phogat will reach her native village Balali today, first welcome program in Imlota village

दिल्ली में विनेश का भव्य स्वागत: मां बोलीं- वह मेरे लिए चैंपियन है, देश ने स्वर्ण पदक से ज्यादा दिया सम्मान

Sat, 17 Aug 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Aug 2024 01:04 PM IST
सार

पहलवान विनेश ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। दुर्भाग्यवश निर्णायक बाउट से एक दिन पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक मिला। इसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज विनेश अपने गांव बलाली में पहुंचेगी।

विज्ञापन
Wrestler Vinesh Phogat will reach her native village Balali today, first welcome program in Imlota village
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भावुक हुई विनेश - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पदक जीत पाने से वंचित रहीं विनेश फाेगाट आज अपने पैतृक गांव बलाली आएंगी। इमलोटा गांव से विनेश का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आदमपुर डाढी गांव तक 11 जगह जिलेवासी फौलादी बिटिया का हौसला बढ़ाएंगे। वहीं, बलाली गांव के लोगों को विनेश के लौटने का इंतजार है। पूरा गांव होनहार बेटी का मनोबल बढ़ाएगा।

विज्ञापन


भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के भाई हरिंदर पुनिया ने कहा कि सभी लोग उनको हौसला देने के लिए आगे आ रहे हैं। उनके पैतृक गांव में उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं...वो पदक नहीं जीत सकी लेकिन इससे हमारा हौसला कम नहीं हुआ है और निश्चित रूप से ये ओलंपिक में स्वर्ण पदक जैसा है।
विज्ञापन

 


पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। विनेश ने देश और महिलाओं के लिए जो किया है, वह बेहतरीन है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह सम्मान मिलता रहेगा।
 


एयरपोर्ट पर विनेश फोगाट साक्षी मलिक के गले लगकर रोने लगी।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि इतना प्यार और सम्मान देने के लिए मैं अपने देशवासियों की शुक्रगुजार हूं।
 


विनेश फोगाट के स्वागत के लिए बॉक्सर विजेंद्ग एयरपोर्ट पर पहुंचे

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा है कि विनेश, आप सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वी से नहीं, बल्कि एक पूरे सिस्टम से लड़ रही थीं, जो आपको नष्ट करने पर तुला हुआ था। फिर भी, सभी कठिनाइयों को पार करते हुए, आपने भारत मां को गौरवान्वित किया है। आपके साहस की कहानियां पीढ़ियों तक याद की जाएंगी और सुनाई जाएंगी।
 


दिल्ली एयरपोर्ट पर पहलवान विनेश के साथ साक्षी मलिक

विनेश फोगाट के गांव बलाली में उनके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद विनेश के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद है।
 

दिल्ली स्वागत के लिए पहुंची पहलवान विनेश फोगट की मां प्रेमलता ने कहा कि हमारे गांव और आस-पास के इलाकों से हर कोई उसका स्वागत करने के लिए यहां आया है। हम उसका अभिनंदन करेंगे...वह मेरे लिए चैंपियन है। देश ने उसे स्वर्ण पदक से भी ज्यादा सम्मान दिया है।
 

दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने कहा कि पूरे देशवासियों का बेहद धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं। विनेश फोगट आज ओलंपिक 2024 पेरिस में भाग लेने के बाद पेरिस से दिल्ली पहुंचीं हैं।
 


पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि मैं चाहती हूं कि विनेश को मान-सम्मान ज्यादा से ज्यादा प्राप्त हो। उन्होंने (भारत सरकार ने) इसके मेडल के लिए पूरी मदद की है।
 

दिल्ली में विनेश के स्वागत के लिए पहुंचे पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि देशवासी उन्हें प्यार दे रहे हैं, आप देख सकते हैं कि देश ने उनका किस तरह स्वागत किया है।
 

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा कि विनेश फाइटर थी, फाइटर है और फाइटर रहेगी और हमारे लिए वो चैंपियन है। हम उसका चैंपियन की तरह स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
 

पहलवान विनेश फोगट ओलंपिक के बाद पेरिस से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचीं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अन्य लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। दिल्ली एयरपोर्ट से विनेश फोगाट को ओपन जीप में गांव बलाली में लाया जा रहा है। उनके साथ इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग-साक्षी मलिक भी जीप पर सवार हैं। रास्ते में विनेश फोगाट के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग जमा हैं।



फोगाट परिवार के परिचितों की मानें तो विनेश द्वारका एक्सप्रेस-वे होते हुए धनकोट, बाढसा एम्स, बादली, झज्जर, जहाजगढ़, छुछकवा होते हुए इमलोटा के जरिए दादरी जिले में प्रवेश करेंगी।
 

इमलोटा के बाद मोरवाला, लोहरवाड़ा, समसपुर, दादरी बाईपास, लोहारू चौक, रोज गार्डन, तिकोना पार्क, घसोला, मंदौली, मंदौला व आदमपुर डाढी होते हुए पैतृक गांव बलाली पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed