फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestler Jitendra Milakpur won the riot

पहलवान जितेंद्र मिलकपुर ने जीता कुश्ती दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Jitendra Milakpur won the riot
चरखी दादरी। गांव मानकावास में दादा गोसाई धाम पर कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक सोमबीर सांगवान ने पहलवानों का परिचय करते हुए स्पर्धा का शुभारंभ किया। पूर्व पार्षद रामकिशन मानकावास बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। पहलवान जितेंद्र मिलकपुर ने दंगल में पहला पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

स्पर्धा का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि महान संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर हम परंपराओं को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने पहलवानों को खेल भावना से दंगल में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल की शुरुआत कराई। इस दौरान पहलवान जितेंद्र मिलकपुर ने विरेंद्र अखाड़ा के पहलवान सचिन को पराजित कर प्रथम पुरस्कार जीता। इसी प्रकार कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान आशीष ने सतीश अखाड़ा के पहलवान रवि को हराया।
विज्ञापन

पहलवान जितेंद्र गोठड़ा ने जोगेंद्र अखाड़ा के पहलवान को पटकनी देकर तीसरा पुरस्कार जीता। विजेता को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। रेफरी की भूमिका बबलू छपार, संजय कोच, राजेंद्र कोच ने निभाई। निवर्तमान सरपंच मनोज ने बताया कि बाबा के धाम पर भक्तों ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed