फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Workers agitation for Pament

270 कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन कर डीसी से मिलने पहुंचे

Thu, 22 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Workers agitation for Pament
शहर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
जन स्वास्थ्य विभाग के 270 कर्मचारियों को चार माह के वेतनमान के रूप में 62.40 लाख रुपये नहीं मिले हैं। बुधवार को इन कर्मचारियों के समर्थन में नगर पार्षद, सर्व कर्मचारी संघ, पटवार एसोसिएशन व बिजली निगम कर्मी भी उतर आए। जन स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर में प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। लघु सचिवालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे इन कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार और एसडीएम को लौटा दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से आंदोलनरत कर्मचारी चले। शहर में प्रदर्शन करने के बाद दोपहर 12 बजे वो लघु सचिवालय पहुंचे। कर्मचारियों के लघु सचिवालय पहुंचने के करीब आधा घंटे बाद नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा उनसे ज्ञापन लेने पहुंचे। उन्होंने डीसी धर्मवीर सिंह को बुलाने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने से मना कर दिया। नायब तहसीलदार ने उनसे दस मिनट का समय मांगा और वहां से चले गए। उनके जाने के करीब 15 मिनट बाद एसडीएम संदीप अग्रवाल उनके बीच पहुंचे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने उन्हें भी ज्ञापन सौंपने से मना कर दिया। करीब पांच मिनट बातचीत करने के बाद एसडीएम वहां से चले गए और इसके पांच मिनट बाद डीसी की तरफ से वार्ता का संदेशा भेजा गया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी एक कमेटी गठित की और इसमें पार्षदों कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों सहित आंदोलनरत कर्मचारियों को शामिल किया गया। करीब 15 मिनट तक कमेटी की डीसी के साथ बंद कमरे में वार्ता चली। कमेटी में शामिल सदस्यों ने बताया कि डीसी धर्मवीर सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग एसई को फोन कर मामले की अपडेट ली। डीसी ने एसई को दो दिन के अंदर बकाया वेतनमान जारी कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, धरनारत कर्मचारियों ने बताया कि डीसी ने दो दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया है और बकाया वेतनमान का भुगतान होने तक जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इन्होंने दिया कर्मचारियों को समर्थन
पार्षद महेश गुप्ता, रोहित राजपूत, कुलदीप गांधी, पार्षद प्रतिनिधि जय सिंह, दीपक चौहान, कृष्ण कुमार, विरेंद्र सांगवान, सुभाष स्वामी आदि पार्षद आंदोलनरत कर्मचारियों के पक्ष में उतर आए हैं। उनके अलावा सर्व कर्मचारी संघ प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, पटवारी यूनियन प्रधान विजय प्रधान, बिजली निगम यूनियन की तरफ ओमवीर कालहेर, कृष्ण व विजय लांबा आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed