{"_id":"5fda59db8ebc3e3b9a5e06b6","slug":"worker-swallows-insecticide-instead-of-medicine-dies-charkhidadri-news-rtk5866836121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की जगह भूलवश श्रमिक ने निगला कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की जगह भूलवश श्रमिक ने निगला कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
कलियाणा निवासी एक श्रमिक ने दवा के चक्कर में बुधवार सुबह भूलवश कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके प्रभाव से उसकी मौत हो गई। झोझूकलां थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार कलियाणा निवासी राजेश (35) पेशे से श्रमिक था। वह टीबी से ग्रस्त था। उसके भाई शमशेर ने बताया कि राजेश का उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह राजेश की पत्नी मजदूरी करने चली गई जबकि दवा की जगह राजेश ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके प्रभाव से कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें मामले का पता चला। इसके तुरंत बाद परिजन उसे दादरी सिविल अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
छह बेटियों और बेटे के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के भाई ने बताया कि वे चार भाई थे। उसका भाई राजेश शादीशुदा था। उसके सात बच्चे हैं, जिनमें छह लड़कियां और एक लड़का है। राजेश और उसकी पत्नी मजदूरी कर अपना और बच्चों का पालन-पोषण करते थे। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
मृतक राजेश के भाई शमशेर के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। उसके भाई ने बताया कि भूलवश राजेश ने कीटनाशक पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
राकेश, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना