फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Worker hanged himself in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक ने लगाई फांसी

Wed, 16 Oct 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Worker hanged himself in suspicious circumstances
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के साथ काम करने वाले श्रमिक। - फोटो : CharkhiDadri
चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल मिल में कार्यरत श्रमिक ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम बुधवार सुबह करवाया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाडमेर जिले के गांव गुढामालानी निवासी हेदरखान (30) करीब 15 दिन पहले ही काम की तलाश में दादरी आया था। वह रामनगर के समीप स्थित एक ऑयल मिल में काम करता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह अन्य श्रमिकों के साथ मिल में पहुंचा था। वहां कुछ देर काम करने के बाद बिना बताए बाहर निकल गया। सुबह करीब नौ बजे साथी श्रमिक मिल के पीछे पहुंचे तो उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचा उतरवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन परिजनों के न आने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मृतक शादीशुदा था और उसकी पत्नी भी उसके साथ दादरी आई थी। यह पता नहीं चल पाया कि मृतक ने फांसी किन कारणों से लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed