फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Work on laying 22 inch sewer line started, traffic remained closed on Court Road throughout the day

Charkhi Dadri News: 22 इंची सीवर लाइन डालने काम शुरू, दिनभर कोर्ट रोड पर बंद रही आवाजाही

Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Work on laying 22 inch sewer line started, traffic remained closed on Court Road throughout the day
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में बारिश एवं सीवर के पानी की निकासी के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस समय शहर के विभिन्न भागों से 22 इंची पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शहर में सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार ने 60 करोड़ की राशि का बजट मंजूर किया गया है जबकि बारिश के पानी की निकासी के लिए 16.50 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की योजना अनुसार शहर में 9 किलोमीटर लंबी सीवर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अब विभाग ने इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। रेलवे रोड से डूंगरवाला जोहड़, बस स्टैंड के पीछे से सरदार झाडू सिंह चौक व परशुराम चौक होते हुए डुंगरवाला जोहड़ तक 22 इंची सीवर लाइन बिछाई जानी है। इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं डूंगरवाला जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन बनाना भी इसी योजना का हिस्सा है। इसके अलावा तिकोना पार्क डिस्पेजल प्वाइंट भी अपग्रेड होला है। विभाग की योजना है कि समसपुर एसटीपी को भी जल्द अपग्रेड किया जाए ताकि पानी को साफ कर ड्रेन आठ में डाला जा सके। विदित रहे हर साल बारिश सीजन में बारिश का पानी बाजारों में भर जाता है जिससे दुकानदारों व आम लोगों को परेशानी होती है। अब सीवर के इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने से लोगों को सीवर की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परशुराम चौक और मंगल मार्केट के पास लगाए बैरिकेड्स
सीवर लाइन डालने के कार्य के चलते पुलिस विभाग ने रविवार को कोर्ट रोड से वाहनों की आवाजाही बंद रखी। एक बैरिकेड परशुराम चौक के समीप तो दूसरा मंगल मार्केट चौक के पास लगाया गया। वाहन चालकों को दोनों जगह रोकने के लिए बाकायदा पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

- कोर्ट रोड पर लगने वाली रेहड़ियां भी हटी
एक और बात ये है कि शनिवार से कोर्ट रोड पर रेहड़ी भी खड़ी नहीं हो रही। पहले सड़क के दोनों और रेहड़ी खड़ी होने के साथ कुछ दुकानदार फड़ लगाकर बैठते थे। यहां से रेहड़ियां हटते ही पीडब्ल्यूडी ने जगह को इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्का करवा दिया है। चर्चा है कि अब यहां रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी।



शहर में 22 इंची सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस परियोजना को पूरा करवाया जाए। सीवर व्यवस्था सुधार की योजना पर तेजी से काम किया जाएगा।
-बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed