{"_id":"677adc2392b03740440b0237","slug":"work-of-installing-divider-grills-has-started-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-129373-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर मेंं फोरलेन पर डिवाइडर की ग्रिल लगाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर मेंं फोरलेन पर डिवाइडर की ग्रिल लगाने का कार्य शुरू
Mon, 06 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर मेंं फोरलेन पर डिवाइडर की ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर के डिवाइडरों के बीच ग्रिल तोड़कर बनाए गए अवैध कट वाहन चालकों और राहगीरों के लिए लगातार हादसों का सबब बने हुए थे। इन कटों से राहगीर व लावारिस पशुओं के साथ कई बार हादसे हो चुके हैं।
बढ़ते हादसों को देखते हुए अमर उजाला अखबार ने इस मुद्दे को दो बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए पीडब्ल्यूडी ने लोहे की ग्रिल लगाने का कार्य शुरू करवाया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को 18 नवंबर 2024 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्रिल लगने के बाद जहां अवैध कट बंद होंगे, कोहरे के चलते हादसों में भी कमी आएगी।
रेलवे फाटक से लोहारू चौक तक चार किलोमीटर फोरलेन के बीच डिवाइडर के बीच 109 अवैध कट बने हुए थे। मौसम में आए बदलाव के कारण जहां जन जीवन प्रभावित हो रहा था, वहीं, धुंध के कारण इन अवैध कटों के कारण लगातार हादसों का अंदेशा बना हुआ था। कई वाहन चालक गंभीर रूप से घायल भी हो चुके थे।
विज्ञापन
हादसों की संख्या बढ़ते देखकर अमर उजाला ने इस मुद्दे को 18 नवंबर 2024 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अवैध कटों को भरने के लिए कार्य शुरू होने के आदेश के बाद दोबारा सात दिसंबर को भी समाचार प्रकाशित किया गया था। एस्टीमेट बनाने के 29 दिन बाद विभाग ने ग्रिल को लगवाने का कार्य शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि इसी माह ग्रिल लगाने और रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।