{"_id":"644817f62137e02e16020ae7","slug":"women-will-get-75-percent-interest-on-getting-fd-of-rs-2-lakh-in-post-office-charkhidadri-news-c-21-1-115555-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डाकघर में दो लाख रुपये की एफडी करवाने पर महिलाओं का मिलेगा 7.5 प्रतिशत ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डाकघर में दो लाख रुपये की एफडी करवाने पर महिलाओं का मिलेगा 7.5 प्रतिशत ब्याज
Tue, 25 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। डाक विभाग ने महिलाओं के लिए वर्ष 2023 से फिक्स डिपॉजिट की एक नई स्कीम शुरू की है। इस पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। इसके अलावा विभाग ने अपनी सभी डिपॉजिट स्कीमों पर ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। डाक विभाग के अधीक्षक संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के नाम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई योजना आरंभ की है। इसमें 31 मार्च 2025 से पहले कोई भी महिला अपने नजदीकी डाकघर में दो लाख रुपये तक की एफडी करवा सकती है। इस एफडी की अवधि दो साल की होगी और इस पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर कोई भी महिला अगर दो लाख रुपये इस स्कीम में जमा करवाती है तो उसको दो लाख तीस हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसमें जमा की गई राशि कम से कम एक हजार रुपये होनी जरूरी है। इसके बाद 100 रुपये के गुणनफल में दो लाख तक रुपये जमा करवाए जा सकते हैं। डाक विभाग के अधीक्षक ने बताया कि डाक विभाग ने एक अप्रैल, 2023 से अपनी ब्याज दरों में भी वृद्धि कर दी है।
- जानिये...कैस की गई ब्याज दरों में वृद्धि
एक साल के लिए जमा होने वाली राशि पर 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत, दो साल की जमा अवधि पर 6.8 से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत, तीन साल की जमा अवधि पर 6.9 से बढ़ाकर सात प्रतिशत, पांच साल की जमा अवधि पर डाक विभाग 7 से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत ब्याज देगा। पांच साल की आरडी पर ब्याज 5.8 से बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों के सेविंग अकाउंट पर 8 से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत, एमआईएस स्कीम पर 7.1 से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत, सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत से 8 प्रतिशत, पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट सात से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत और किसान विकास पत्र पर 7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है।