फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women will become aware

Charkhi Dadri News: महिलाएं बनेंगी जागरूक, मनचलों पर चलेगी चाबुक

Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women will become aware
बस स्टैंड परिसर चरखी दादरी में छात्राओं को जानकारी देते महिला पुलिसकर्मी। 
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने सेफ सिटी कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी जाएगी, जबकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मुहिम के तहत छेड़छाड़ वाले स्थानों की बनाई सूची है। सोमवार से इन सार्वजनिक जगहों पर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी तैनात रहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को शहर में जागरुकता अभियान भी चलाया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और 112 एप पर पंजीकरण के लिए प्रेरित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि कि स्कूल-कॉलेज में जाने वालीं छात्राओं, कामकाजी महिलाएं व गृहिणियां इस अभियान के चलते स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी। जिले में अभियान के तहत महिलाओं के साथ छेड़छाड़ वाली जगहों की सूची बनाकर वहां पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही कॉलेज, स्कूलों, बसों, सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति छात्राओं, महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उन्हें गुड टच- बैड टच, पोक्सो एक्ट, डायल 112 व महिला विरुद्ध अपराधों से अवगत कराया जा रहा है। महिला पुलिस टीम ने शहर में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रिप मॉनिटरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकेले सफर करने वालीं छात्राओं से किया संवाद
पुलिस टीम ने अकेले सफर करने वालीं छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अकेले में सफर करने वालीं महिलाएं हरियाणा 112 एप पर खुद को पंजीकृत कर ट्रिप मॉनीटरिंग सिस्टम सेवा का लाभ उठा सकती हैं। पंजीकृत होने के बाद महिलाएं अपने सफर के दौरान सुरक्षित रहती हैं। पुलिस टीम ने महिलाओं व छात्राओं से अधिक संख्या में एप पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed