{"_id":"6224fbfe1dafb32d07266b11","slug":"women-scuffle-with-anganwadi-supervisor-who-went-to-distribute-ration-also-accused-of-obstructing-work-charkhidadri-news-hsr626007660","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन बांटने गई आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से महिलाओं ने की धक्का-मुक्की, काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन बांटने गई आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से महिलाओं ने की धक्का-मुक्की, काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप
विज्ञापन
चरखी दादरी। बीड़-भैरवी की नाथ संप्रदाय बस्ती में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर ने एक बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्कर पर षड्यंत्र के तहत परिजनों और महिलाओं से ऐसा करवाने का आरोप लगाया है। यह घटना राशन वितरण के समय हुई, जिससे सरकारी कार्य बाधित हो गया। सदर थाना पुलिस ने सुपरवाइजर की शिकायत पर संज्ञान लेकर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी सुपरवाइजर सुमन देवी ने बताया कि उसके पास चरखी सर्कल के गांव भैरवी, बीड़ भैरवी, चरखी, मानकावास, पैंतावास कलां व अख्त्यारपुरा का चार्ज है। सरकार की हिदायत अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वा बीड़-भैरवी की नाथ संप्रदाय बस्ती में राशन वितरित कर रही थी। उसी दौरान एक बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्कर के परिजन और करीब 25 महिलाएं वहां आईं। उन्होंने आते ही सोची समझी साजिश के तहत हंगामा शुरू कर दिया और बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्कर्स के परिजनों ने उसका कार्य बाधित कर दिया।
सर्कल सुपरवाइजर का आरोप है कि उनके साथ वहां पहुंचीं महिलाओं ने गाली-गलौज के साथ उससे धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान जब उसने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्कर के परिजनों ने उसे रोका और ऐसा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वहां से चले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
सीडीपीओ और डायल 112 पर दी सूचना -
पुलिस शिकायत में सर्कल सुपरवाइजर सुमन देवी ने बताया कि मौके से ही उसने घटना की जानकारी सीडीपीओ गीता सहारण और डायल 112 पर दी। सुपरवाइजर का आरोप है कि उक्त लोगों ने साजिश के तहत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और दुर्व्यवहार करने के साथ उसे धमकी भी दी।