फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   women locked jalghar

Charkhi Dadri News: रानीला में महिलाओं ने जलघर में जड़ा ताला

Sun, 01 Jun 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
women locked jalghar
प्रदर्शन करतींं महिलाएं। संवाद
फोटो-33 रानीला जलघर में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन



- कर्मचारी समाधान के बजाय ग्रामीणों को दे रहे पानी बंद करने की धमकी, एसडीओ ने दिया कर्मचारियों के तबादले का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रानीला में पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने रविवार को जलघर परिसर में नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जलघर में ताला लगाकर पेयजल आपूर्ति की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारियों पर धमकी देने के आरोप लगाए।

सावित्री, सुनीता, कविता, संतोष, रेखा, कमला आदि ने महिला मंडल के साथ करीब तीन बजे जलघर में जाकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पेयजल आपूर्ति की मेन लाइन में नल लगा रखे हैं। इससे गांव के दूसरे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। समस्या के संबंध में ग्रामीण कई बार कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन, समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि कर्मचारी समाधान करने के बजाय पानी की आपूर्ति बंद करने की धमकी दे रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। अब जलघर पर ताला जड़ने के लिए विवश हुए हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने जलघर पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर कार्यकारी अभियंता सोहनलाल ने फोन के माध्यम से मनमानी करने वाले कर्मचारियों के तबादले व समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जलघर का ताला खोल दिया है। करीब आधे घंटे तक महिलाओं ने तालाबंदी जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed