फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women got equal rights in Panchayat elections: Sheela Bhayan

पंचायत चुनावों में महिलाओं को मिला बराबरी का हक : शीला भ्याण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women got equal rights in Panchayat elections: Sheela Bhayan
चरखी दादरी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर सही मायने में बराबरी का हक दिलाया है। महिलाओं के उत्थान और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में यह फैसला मिल का पत्थर साबित होगा। यह बात जजपा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने जिले में महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। यह बैठक लोहारू रोड स्थित बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के आवास पर रविवार को हुई।
विज्ञापन

शीला भ्याण ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। विधायक नैना सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार हरी चुनरी चौपाल के नाम से आयोजित की महिला चौपालों में महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए आए अनेकों सुझाव को सरकार धरातल पर लागू करने में लगी हुई है। राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में चुनी महिलाओं द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली 100 महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर उप-मुख्यमंत्री उनका सम्मान बढ़ाया और हौसलों को नई उड़ान भी दी। जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को प्राइवेट नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण दिला कर अपना वादा निभाया है। बैठक को जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, प्रदेश महासचिव कमलेश सोनी, भानी चरखी, राजबाला, राजेश सांगवान, राजेश फौगाट, रविंद्र खेड़ी बूरा, अतर पालड़ी, ममता यादव, राजवंती फौगाट, युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र चरखी, भूपसिंह मांढी, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed