{"_id":"6afb5b09bcbe625c200e56d8","slug":"city-markets-are-in-a-sorry-state-due-to-a-scramble-for-encroachment-traffic-jams-occur-every-ten-minutes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-163033-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अतिक्रमण की होड़ से शहर के बाजार बेहाल, हर दस मिनट में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अतिक्रमण की होड़ से शहर के बाजार बेहाल, हर दस मिनट में लग रहा जाम
Tue, 17 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के बीच लगे जाम में फंसे वाहन चालक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर परिषद की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से दुकानदारों में सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाने की होड़ लगी हुई है।
बाजारों में स्थिति यह है कि दुकानों के सामने सामान रखने के साथ ही कई जगह रेहड़ियां और अन्य अस्थायी दुकानें भी सड़क के किनारे तक पहुंच गई हैं। इससे बाजारों की सड़कें संकरी हो गई हैं और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त समय में स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि हर दस मिनट बाद जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की खानापूर्ति कार्रवाई के चलते मेन बाजारों के दुकानदारों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण शहर की पुरानी अनाज मंडी से रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन से आंबेडकर चौक तक का मार्ग, मेन बाजार और कोर्ट रोड सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण का असर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कई फुट तक सामान सजा देते हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग और रेहड़ियां खड़ी होने से सड़क पर आवागमन के लिए सीमित जगह बचती है। ऐसे में आमने-सामने से वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
वैवाहिक सीजन की खरीदारी के चलते बढ़ जाती है समस्या
बाजारों में सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। दोपहर बाद और शाम के समय खरीदारी के लिए अधिक लोग पहुंचते हैं। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान, रेहड़ियां और बेतरतीब खड़े वाहन यातायात में बाधा बनते हैं। कई बार कुछ दूरी तय करने में ही वाहन चालकों को काफी समय लग जाता है। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक गलियों का सहारा लेना पड़ता है।
कभी-कभार होती है कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है लेकिन नियमित निगरानी न होने से कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। कार्रवाई के दौरान दुकानदार सामान पीछे कर लेते हैं जबकि अभियान समाप्त होने के बाद दोबारा सड़क पर सामान सजना शुरू हो जाता है। ऐसे में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विशेष टीम तैनात करने की मांग
स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानियां, उपप्रधान संदीप फोगाट, दुकानदार गजेंद्र पंवार आदि ने नगर परिषद प्रशासन से मुख्य बाजारों में नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा तय करने, रेहड़ियों के लिए उचित स्थान निर्धारित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष टीम तैनात करने की मांग की है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण आमजन के लिए और बड़ी परेशानी बन सकता है।
वर्सन:
हमने अभी अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद नहीं किया है। त्योहारी सीजन के चलते कुछ समय के लिए टाल दिया था। अब बुधवार या वीरवार को दोबारा से अभियान की शुरुआत की जाएगी।-- गौरव कुमार, सचिव, नगर परिषद।

हमने अभी अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद नहीं किया है। त्योहारी सीजन के चलते कुछ समय के लिए टाल दिया था। अब बुधवार या वीरवार को दोबारा से अभियान की शुरुआत की जाएगी।