फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women celebrated the festival of Rakhi dam to the farmers at the protest site

धरनास्थल पर महिलाओं ने किसानों को राखी बांध मनाया पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated the festival of Rakhi dam to the farmers at the protest site
फोटो 42 कितलाना में किसानों के धरने पर रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधतीं महिला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रक्षाबंधन का त्योहार कितलाना टोल पर महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया। किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 241वें दिन हिंदू समुदाय की महिलाओं ने मुस्लिम समुदाय के किसानों को राखी बांधी। वहीं किसानों ने अपना फर्ज निभाते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी शब्बीर हुसैन ने कहा कि कृषि कानूनों के विरुद्ध नौ महीने से चल रहे जनांदोलन में बहन- बेटियों ने सर्वसमाज का जो साथ दिया है वो अविस्मरणीय एवं अवर्णनीय है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चाहे भारत बंद हो या रोड रोको कार्यक्रम हो चाहे हिसार या रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन की बात हो हर मौके पर बहन-बेटियों ने किसान, मजदूर भाइयों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है।
विज्ञापन

धरने के 241वें दिन सांगवान खाप 40 से नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से प्रताप सिंह सिंहमार, दिलबाग ढुल, सुभाष यादव, कमल सांगवान व सुशीला घणघस ने संयुक्त नर सिंह ने कहा कि राजपूत महारानी कर्णावती ने चित्तौड़ की जनता का सम्मान बचाने के लिए मुगल बादशाह हुमांयू के पास राखी भिजवाई थी। बादशाह हुमांयू ने अपना बंगाल जीत का दौरा बीच में छोड़ककर चित्तौड़ पर हमलावर गुजरात के बादशाह बहादुरशाह को हराया था और बहन कर्णावती व उनकी जनता का सम्मान किया था। इस अवसर पर किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश, सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर घिकाड़ा, कमल ,जगदीश, धर्मेंद्र छपार, रणधीर कुंगड़, शब्बीर हुसैन, सुलतान खान, सतीश सांगवान, सूबेदार सतबीर सिंह, चंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed