फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police awareness campaign against drugs in Ramnagar

Charkhi Dadri News: रामनगर में नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान

Thu, 24 Sep 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police awareness campaign against drugs in Ramnagar
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के निर्देश पर गांव रामनगर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखना था। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई राहुल फौगाट और चिड़िया चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों से संवाद किया।
विज्ञापन

एएसआई राहुल फौगाट ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता। इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। पुलिस टीम ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

चिड़िया चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की जानकारी दी। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव या आसपास अवैध शराब अथवा मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया। नशे की लत से प्रभावित युवाओं को पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से मुख्यधारा में लाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed