{"_id":"6ab41a83c94c80cfcd02ccab","slug":"changing-weather-has-increased-peoples-woes-chilly-mornings-and-evenings-but-intense-sunlight-during-the-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160721-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बदलते मौसम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, सुबह-शाम ठंड तो दिन में तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बदलते मौसम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, सुबह-शाम ठंड तो दिन में तेज धूप
Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग।
चरखी दादरी। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां सुबह-शाम हल्की ठंड है वहीं दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। बुधवार को दिन का तापमान करीब 36 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिख रहा है। दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण और चिकित्सकों के कमरों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चिकित्सक लोगों को खानपान और दिनचर्या में बदलाव की सलाह दे रहे हैं। बाजरे की कटाई में जुटे किसानों को भी दोपहर की तेज धूप से परेशानी हो रही है।
किसान सुबह जल्दी काम शुरू कर रहे हैं ताकि दोपहर से पहले अधिक कटाई हो सके। उनका कहना है कि फसल तैयार है और समय पर कटाई जरूरी है, लेकिन गर्मी काम की गति धीमी कर रही है। बाजारों में भी मौसम का मिलाजुला असर दिख रहा है। सुबह और शाम खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है, जबकि दोपहर में चहल-पहल कम हो जाती है। दुकानदारों के अनुसार, त्योहारी सीजन नजदीक होने से बाजारों में रौनक बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर मौसम का असर
बदलते मौसम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने और जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं।
किसानों और बाजारों पर प्रभाव
बाजरे की फसल की कटाई का काम जोरों पर है, लेकिन दोपहर की गर्मी किसानों के लिए चुनौती बन गई है। किसान सुबह जल्दी खेतों में पहुंचकर काम निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के बाजारों में सुबह और शाम के समय अच्छी भीड़ देखी जा रही है। त्योहारी सीजन के कारण खरीदारी में तेजी आने से दुकानदारों को उम्मीद है।
वर्सन:
25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बीच बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा कम होने तथा सुबह शाम की हल्की ठंड रहने की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग