फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women are still considered second class citizens in society: Kamlesh

समाज में महिलाओं को आज भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है : कमलेश

Wed, 18 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Women are still considered second class citizens in society: Kamlesh
अनाज मंडी में आयोजित बैठक में भागीदारी करती महिलाएं। 
बाढड़ा। कस्बे की जुई रोड स्थित अनाज मंडी में भवन निर्माण यूनियन की ओर से महिला श्रमिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने निर्माण क्षेत्र में महिला मजदूरों के साथ हो रहे आर्थिक और मानसिक शोषण पर गहरी चिंता जताई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान कमलेश ने कहा कि समाज में महिलाओं को आज भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है। कई बार पुरुष श्रमिकों की तुलना में महिलाओं से अधिक कार्य करवा कर भी उन्हें कम दिहाड़ी दी जाती है, जो एक प्रकार का सामाजिक अन्याय है।
विज्ञापन

यूनियन के जिला संयोजक सुमेर सिंह ने कहा कि आज हर प्रकार के श्रमिकों का आर्थिक शोषण हो रहा है, लेकिन महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित हैं। यूनियन के प्रदेश महासचिव कामरेड सुखबीर सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक काम करती हैं, लेकिन उन्हें कम मजदूरी दी जाती है। इसके साथ ही उनके साथ व्यवहार भी उपेक्षित होता है।
विज्ञापन

कामरेड सुखबीर सिंह ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें देश को मनु स्मृति के सिद्धांतों पर चलाना चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं से मजदूरों को वंचित कर दिया है। खासकर मजदूरों की बेटियों को मिलने वाली कई सरकारी सुविधाएं अब बंद कर दी गई हैं। बैठक में मीना बेरला, समीना, संतोष बाढ़ड़ा, सुशीला कारी, पिंकी धारणी, सीमा, मंजू बाढ़ड़ा, सोनी, खंड कोषाध्यक्ष रोशनलाल और राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed