{"_id":"64dd0e18d29f9bd0bb035964","slug":"womans-debit-card-changed-cost-25-thousand-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4679-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिला का डेबिट कार्ड बदल लगाई 25 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिला का डेबिट कार्ड बदल लगाई 25 हजार की चपत
Wed, 16 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा एटीएम में काकड़ोली हट्ठी निवासी एक महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार की चपत लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दी है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में काकड़ोली हट्ठी निवासी राजबाला ने बताया कि वो 14 अगस्त को रुपये निकलवाने के लिए बाढड़ा एचडीएफसी के एटीएम पर गई थी। वहां खड़े एक शख्स से उसने खाते से दस हजार रुपये निकलवाने की बात कही। राजबाला के अनुसार उक्त शख्स ने उससे डेबिट कार्ड ले लिया और ट्रांजेक्शन करने लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उस दौरान उक्त व्यक्ति ने उसे 10 हजार रुपये निकालकर दे दिए और उसे एक डेबिट कार्ड भी सौंपा। महिला के अनुसार वो जल्दबाजी में डेबिट कार्ड नहीं देख पाई। घर पहुंचकर जब उसने डेबिट कार्ड चेक किया तो वो उसका नहीं था। इसके बाद उसे पता चला कि खाते से दस हजार की बजाय 35 हजार रुपये निकाले गए हैं। बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि इस संबंध में धारा 379 व 420 के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।