फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman went to farm to meet her in laws, thieves ransacked house in broad daylight In Dadri

Haryana: दादरी में सास-ससुर से मिलने खेत में गई महिला, चोरों ने दिनदहाड़े खंगाला घर; अज्ञात पर दर्ज किया मामला

Sun, 29 Sep 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Sep 2024 11:33 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में महिला ज्योति शर्मा ने बताया कि वह गृहिणी है और उसका पति पवन आईटीबीपी में जवान है। उनका घर गांव के साथ लगते बाहरी क्षेत्र में है। 28 सितंबर को वह अपने सास-ससुर से मिलने खेत में गई थी।

विज्ञापन
woman went to farm to meet her in laws, thieves ransacked house in broad daylight In Dadri
चोरी की घटना - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के गांव कादमा स्थित एक घर को दिनदहाड़े चोरों ने घर खंगाल डाला। वहां से से चोर 50 हजार की नकदी समेत जेवर ले जाने में कामयाब रहे। घटना के वक्त महिला मकान मालिक सास-ससुर से मिलने खेत में गई थी। अब पीड़िता की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ज्योति शर्मा ने बताया कि वह गृहिणी है और उसका पति पवन आईटीबीपी में जवान है। उनका घर गांव के साथ लगते बाहरी क्षेत्र में है। 28 सितंबर को वह अपने सास-ससुर से मिलने खेत में गई थी। इस दौरान उसका देवर मुकेश बाइक छोड़कर आया था। जाने से पहले उन्होंने घर के सभी कमरे लॉक किए। वे दोनों घर से दस बजे निकले थे और एक घंटे बीस मिनट बाद वापस घर पहुंचे। जब अंदर पहुंची तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद ज्योति ने कमरे में देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


ज्योति ने बताया कि अंदर कमरे में बैड भी खुला पड़ा था और सामान बिखरा मिला। जब उन्होंने सामान की जांच की तो बैड में रखे हुए पचास हजार रुपये चोरी मिले। इसके बाद अलमारी के लॉकर से भी चांदी की एक जोड़ी पाजेब, सोने का एक टीका, सोने की बालियां, नाक का नाथ, सोने का मंगलसूत्र व गले का हार, सोने की दो अंगूठी, चांदी की दो चुटकियां व दो अंगूठी पाई। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अलमारी व अन्य स्थानों से बतौर सबूत फिंगरप्रिंट एकत्र किए। उन्होंने बताया कि चोरा घर के पास उनके प्लॉट का ताला तोड़कर दीवार लांघकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद बरामदे पोर्च का ताला, फिर दोनों कमरे और उनमें रखी दोनों अलमारियों के ताले तोड़े। अब पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed