फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman travelling in another car injured in car collision

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से दूसरी कार में सवार महिला घायल

Sun, 23 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman travelling in another car injured in car collision
झोझूकलां। दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर कार की टक्कर से दूसरी कार में सवार महिला घायल हो गई। इसमें महिला को काफी चोटें आईं। उसे पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। अब घायल महिला के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला अनोखी देवी ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के झूंझनू जिले के मेदाराम की ढाणी की निवासी है। शनिवार को वह अपने पति सुशील कुमार के साथ अपनी कार से दादरी से महेंद्रगढ़ जा रही थीं। इसी दौरान जब वे चांगरोड़ मोड़ के पास पहुंचे तो एक दूसरी कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि चालक ने लापरवाही से घटना को अंजाम दिया है। अब उन्हाेंने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की और कार की क्षतिपूर्ति कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed