फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nursing staff worked while wearing black badges

Charkhi Dadri News: नर्सिंग स्टॉफ ने काले बिल्ले लगा किया काम

Thu, 01 Oct 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff worked while wearing black badges
नागरिक अस्पताल में काले बिल्ले लगा काम करते हुए नर्सिंग स्टॉफ।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओपीटी ) के विरोध में नर्सिंग अधिकारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को जिले के नर्सिंग अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर नियमित ड्यूटी की और नीति के प्रति विरोध दर्ज कराया। यह विरोध 1 अक्तूबर को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग और महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं समेत प्रदेश के सभी जिला सिविल सर्जनों को ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि नर्सिंग कैडर में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं और उन पर बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता तथा परिवार की जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसे में दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों में स्थानांतरण होने से उन्हें पारिवारिक और सुरक्षा संबंधी
विज्ञापन

आगामी दिनों में होगी हड़ताल : चरखी दादरी में जिला प्रधान जितेंद्र सांगवान के नेतृत्व में नर्सिंग अधिकारी सोनिया एसएनओ, सुरखा, हेमंत, हरविंदर, रविंद्र, योगेश, कर्मबीर और मनवत ने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 5, 6 और 7 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed