फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government PG College to be located in the city center; Defence Institute to open in Bhairavi.

Charkhi Dadri News: शहर के बीच आएगा राजकीय पीजी कॉलेज, भैरवी में खुलेगा डिफेंस इंस्टीट्यूट

Thu, 01 Oct 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Government PG College to be located in the city center; Defence Institute to open in Bhairavi.
किसान मॉडल स्कूल में संचालित राजकीय पीजी काॅलेज दादरी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी सौगात मिलने वाली हैं। शहर में लंबे समय से अलग राजकीय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। गांव भैरवी के किसान भवन में संचालित राजकीय पीजी कॉलेज को जल्द ही शहर के पुराने लघु सचिवालय भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने पुराने लघु सचिवालय में संचालित कार्यालयों को नवनिर्मित सचिवालय भवन में स्थानांतरित करने के लिए 10 दिन की समय सीमा तय की है। कार्यालयों की शिफ्टिंग के बाद पुराने भवन को कॉलेज के लिए उपलब्ध करवाने का रास्ता साफ होगा। वहीं भैरवी में आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट शुरू करने की तैयारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन



10 दिन में खाली होगा पुराना लघु सचिवालय
मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर भैरवी गांव में किसान भवन में चल रहे कॉलेज को अब शहर के बीच में स्थान मिलेगा। 29 सितंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक कार्यालय की ओर से जिला प्रशासन को नए सचिवालय भवन में कार्यालयों की शिफ्टिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला उपायुक्त सहित पुराने लघु सचिवालय में संचालित विभागों को 10 दिन के भीतर नए भवन में स्थानांतरित किया जाना है। इसके बाद पुराने लघु सचिवालय परिसर में राजकीय पीजी कॉलेज के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 500 विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
वर्तमान में कॉलेज का संचालन भैरवी के किसान भवन में हो रहा है। यह स्थान नेशनल हाईवे-334बी की मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर अंदर है और आसपास का रास्ता भी सुनसान है। ऐसे में विशेषकर छात्राओं को कॉलेज तक आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। शहर के पुराने लघु सचिवालय में कॉलेज आने से करीब 500 विद्यार्थियों को मुख्यधारा के शहरी क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी। परिवहन की उपलब्धता और शहर के केंद्रीय स्थान के कारण विद्यार्थियों की पहुंच भी आसान होगी।

धरने पर उठाई थी मांग
पुराने लघु सचिवालय भवन को कॉलेज के लिए उपलब्ध करवाने और दादरी में अलग राजकीय कॉलेज की मांग को लेकर अधिवक्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने धरना दिया था। विधायक सुनील सतपाल सांगवान धरनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद विधायक ने हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जनसंवाद समीक्षा बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज हुई है।

भैरवी में खुलेगा आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट
राजकीय पीजी कॉलेज के शहर में शिफ्ट होने के बाद भैरवी में आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट शुरू करने की तैयारी है। इससे क्षेत्र के उन युवाओं को प्रशिक्षण और तैयारी का अवसर मिलेगा, जो थल सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य रखते हैं। विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि दोनों परियोजनाएं दादरी के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नए अवसर उपलब्ध करवाएंगी।


वर्सन:
एक तरफ शहर के बीच राजकीय पीजी कॉलेज आने से विद्यार्थियों को बेहतर पहुंच वाला परिसर मिलेगा वहीं भैरवी में डिफेंस इंस्टीट्यूट शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। कॉलेज की शिफ्टिंग के लिए 10 दिन की समय सीमा तय की गई है। - सुनील सांगवान, विधायक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed